Rohit Sharma: “क्या ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस को? एक और IPL टीम में नया मोड़ लाएंगे!”

IPL 2024: रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया है. अब अगले आईपीएल सीजन में टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे. कुछ लोग सोच रहे हैं कि शायद रोहित किसी और टीम में जाकर खेलेंगे.

Kamaljeet Singh

Rohit Sharma :-

Rohit Sharma को IPL ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया है. उनकी जगह ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या(Hardik Pandya) अगले आईपीएल सीजन (IPL-2024) में मुंबई टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित मुंबई टीम छोड़ सकते हैं. मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Rohit Sharma: हार्दिक को सौंपी कप्तानी

IPL-2024 के लिए दुबई में हुए मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने करोड़पति बना दिया, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को अब भी खरीदने का मौका बचा है। इसके बाद से यह सवाल उठा है कि क्या ट्रेड विंडो खुलने के बाद रोहित शर्मा(Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं। इस मुद्दे पर मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने यह सभी चर्चाएं ‘फालतू की बात’ बताई हैं।

Rohit Sharma: मीडिया में चल रही ‘फालतू की बात’

मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने बताया कि मीडिया में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के बारे में ‘फालत की रिपोर्ट्स’ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस नहीं छोड़ रही है, और उन्हें टीम में रखा जाएगा। इस अधिकारी ने यह भी बताया कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने से पहले सभी खिलाड़ियों की सहमति ली गई थी, जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल थे।

Rohit Sharma

Rohit Sharma: कभी दिल्ली तो कभी CSK को लेकर खबरें

एक अधिकारी ने बताया कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने का फैसला टीम के सभी खिलाड़ियों के सहमति से हुआ। पहले, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया है, जो अब पांच बार की चैंपियन टीम का कप्तान बनेंगे। हार्दिक के ट्रेड होने के बाद, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि रोहित शर्मा अब किसी अन्य टीम में जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में ही अपने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि रोहित को दिल्ली कैपिटल्स टीम ट्रेड करना चाहते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह सुझाव दिया है जब उन्होंने रोहित को चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी पहने तस्वीर साझा की है।

Rohit Sharma: क्या है ट्रेड विंडो के नियम?

ऑक्शन के बाद, 20 दिसंबर से ट्रेड विंडो खुल जाता है. नियमों के अनुसार, लीग शुरू होने से 30 दिन पहले तक विंडो खुली रहेगी. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं. लेकिन चेनई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट किया है कि उनके पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी नहीं हैं. वास्तविक में, ट्रेड करने के लिए किसी खिलाड़ी को दूसरी टीम को भी देना होता है, इसलिए दोनों फ्रेंचाइजी को सहमत होना भी जरुरी है।

सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर Honda Activa अब हुआ ज्यादा स्मार्ट 7G में हुआ लांच मिलेगा 55 kmpl का माइलेज और IBS ब्रेकिंग सिस्टम

Share This Article
Leave a comment